Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा ग्रामीण बैंक चोरी: 27.92 लाख लूट की साजिश बेनकाब

हिसार। अग्रोहा क्षेत्र के नंगथला गांव स्थित हरियाणा ग्रामीण बैंक में 11 जनवरी की रात स्ट्रांग रूम से 27.92 लाख रुपये की बड़ी चोरी पूरी तरह सुनियोजित साजिश का नतीजा निकली। जांच में सामने आया है कि चोरी से पहले आरोपितों ने विस्तृत योजना बनाई थी। इस साजिश की शुरुआत अंबाला जेल में बंद बिहार निवासी आरोपित गौतम और पंजाब निवासी चेतन की मुलाकात से हुई, जहां दोनों के बीच दोस्ती हुई और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनी।

पुलिस के अनुसार 10 जनवरी को गौतम ने चेतन से फोन पर गाड़ी की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद सभी आरोपित तय स्थान पर एकत्र हुए और वाहन से नंगथला गांव पहुंचे, जहां बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपितों ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।

वारदात के बाद सभी छह आरोपित पंजाब पहुंचे, जहां चोरी की गई रकम का आपस में बंटवारा किया गया। इसके बाद चेतन और गौतम पंजाब में रुके, जबकि अन्य आरोपित अलग-अलग स्थानों पर चले गए ताकि पुलिस से बच सकें। बाद में गौतम भी चेतन से अलग हो गया। स्पेशल स्टाफ की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद तीन आरोपितों कुंदन, गौतम और सूरज को फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया, जबकि चौथे आरोपित चेतन को हिसार से दबोचा गया।

पुलिस ने बताया कि चोरी से पहले बैंक की दीवार तोड़ी गई थी और अंदर घुसकर आरोपितों ने शराब का सेवन भी किया। मौके से शराब की खाली बोतलें और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद हुए, जो पंजाब से खरीदे गए थे। सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से फोन लोकेशन ट्रेस कर आरोपितों तक पहुंचा गया।

स्पेशल स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक पवन कुमार के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपितों को आठ दिन के रिमांड पर लेकर पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल भेजा गया है, ताकि चोरी की रकम, गाड़ी और औजारों की बरामदगी की जा सके। बाकी दो फरार आरोपितों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.