Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका में इमिग्रेशन कार्रवाई पर सवाल, 5 वर्षीय मासूम हिरासत में

वॉशिंगटन। अमेरिका के मिनेसोटा राज्य से सामने आया एक मामला देशभर में तीखी बहस का कारण बन गया है। प्री-स्कूल से घर लौट रहे महज पांच साल के बच्चे लियाम कोनेजो रामोस को उसके पिता के साथ फेडरल एजेंटों ने हिरासत में ले लिया। यह कार्रवाई इतनी अप्रत्याशित थी कि देखते ही देखते पिता-पुत्र को हजारों किलोमीटर दूर टेक्सास के एक डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

कोलंबिया हाइट्स पब्लिक स्कूल डिस्ट्रिक्ट की अधीक्षक ज़ेना स्टेनविक ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया गया। इनमें लियाम के अलावा दो 17 वर्षीय किशोर और एक 10 साल का बच्चा शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन और स्थानीय समुदाय में चिंता और आक्रोश फैल गया।

रामोस परिवार की ओर से प्रतिनिधि कील मार्क प्रोकोश ने स्पष्ट किया कि लियाम और उसके पिता अमेरिका में अवैध रूप से नहीं रह रहे थे, बल्कि वे शरणार्थी आवेदक के रूप में कानूनी प्रक्रिया के तहत देश में मौजूद थे। इसके बावजूद बच्चे की गिरफ्तारी ने अमेरिकी इमिग्रेशन सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, जिनमें भारी हथियारों से लैस संघीय एजेंट एक छोटे बच्चे को अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं। नीली टोपी और कंधे पर स्पाइडर-मैन वाला स्कूल बैग टांगे लियाम की तस्वीरों ने लोगों को भावुक कर दिया है और मानवाधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई है।

मासूम को ‘चारा’ बनाने का आरोप

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को जब लियाम अपने प्री-स्कूल से घर पहुंचा, तो उसने देखा कि नकाबपोश ICE (इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) एजेंटों ने उसके पिता को घर के बाहर ही हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि एजेंटों ने जानबूझकर बच्चे को अपने कब्जे में रखा ताकि उसकी मां, जो घर के अंदर थी, भावनात्मक दबाव में बाहर आए और उसे भी गिरफ्तार किया जा सके।

स्कूल प्रशासन का विरोध

स्कूल बोर्ड की अध्यक्ष मैरी ग्रानलुंड ने बताया कि मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ, परिवारजन और पड़ोसियों ने एजेंटों से बच्चे को सौंपने की गुहार लगाई, ताकि उसे इस भयावह माहौल से दूर रखा जा सके। हालांकि, अधिकारियों ने किसी की भी बात नहीं मानी।

शिक्षा विभाग का सवाल

अधीक्षक ज़ेना स्टेनविक ने कार्रवाई की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि एक पांच साल के बच्चे को उसकी मां को बाहर लाने के लिए ‘मानवीय चारे’ की तरह इस्तेमाल करना अनैतिक है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक छोटे बच्चे को हिरासत में लेने का क्या औचित्य है।

फिलहाल लियाम और उसके पिता टेक्सास के डिटेंशन सेंटर में हैं। यह मामला अब सिर्फ इमिग्रेशन कानून तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे बच्चों के अधिकारों और मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.