Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में सुरक्षा, व्यवस्थाओं के साथ गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

फरीदाबाद  | हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव 26 जनवरी को फरीदाबाद में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी और तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने वीरवार को सेक्टर-12 स्थित हैलीपेड ग्राउंड में समारोह स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि समारोह स्थल पर टेंट, बैकड्रॉप, बैरिकेडिंग, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और आमजन की सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मार्च पास्ट और झांकियों के संचालन की प्रक्रिया निर्धारित की जा चुकी है। कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी तैयारियां पूरी करें।

उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत, राष्ट्रीय ध्वज फहराना, वीआईपी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और समाजसेवी संस्थाओं के सम्मानित प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड की टुकड़ियों की रिहर्सल, मैन स्टेज की व्यवस्था, माइक सर्विस, प्रैस गैलरी, बिजली, पानी, सफाई और रंगोली सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

साथ ही, झाडसेंतली गांव में दूषित पानी के कारण कैंसर और इससे हुई मौतों की जांच के लिए एक विशेष समिति गठित करने की घोषणा भी की गई। इसका उद्देश्य कारणों की निष्पक्ष जांच करना और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकना है।

इस अवसर पर एडीसी सतबीर मान, डीसीपी सेंट्रल उषा, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.