Facebook-f Youtube X-twitter

56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर हिमाचल को कई सौगातें,पेंशन भुगतान और विकास योजनाओं का ऐलान

Kangra, 25 January-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को राज्य का 56वां पूर्ण राज्यत्व दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ कांगड़ा जिले के ऐतिहासिक परागपुर में मनाया। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संबोधन में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि उनका लंबित भुगतान 31 जनवरी से पहले कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने प्रागपुर में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय खोलने और नलसूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित करने की घोषणा की, जिससे क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाओं में सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते समय में प्रदेश को दो बार भीषण प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार ने सीमित संसाधनों में भी प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार से आपदा प्रबंधन के तहत वित्तीय सहायता दिलाने का मुद्दा प्रभावी ढंग से नहीं उठाया। राज्य सरकार ने मुआवजा राशि बढ़ाई और गृह निर्माण के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में राजस्व अदालतों का आयोजन किया जा रहा है ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डे-बोर्डिंग स्कूल और सीबीएसई विद्यालय खोलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के कल्याण पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार रोजगार सृजन के लिए लगातार प्रयासरत है और नशे के खिलाफ “चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान” को सख्ती से लागू किया जा रहा है। सिरमौर जिले में एक विश्वस्तरीय संस्थान की स्थापना की जा रही है, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा। उन्होंने यह भी बताया कि “समृद्ध हिमाचल विज़न डॉक्यूमेंट” तैयार किया गया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन और संतुलित विकास को प्राथमिकता दी गई है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी प्रदेशवासियों को 56वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य बने हिमाचल की विकास यात्रा को याद करते हुए प्रदेश के निर्माण में योगदान देने वाले नेताओं और नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.