Facebook-f Youtube X-twitter

रेल ट्रैक पर बच्चियों की जान बचाने वाले रीतिक चौहान को मिलेगा राज्यस्तरीय जीवनरक्षक सम्मान

Shimla, 25 January-:हिमाचल प्रदेश के सोलन में 8 अप्रैल 2024 को मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाले चौपाल के रीतिक चौहान दंटा को राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जीवनरक्षक मेडल से सम्मानित किया जाएगा। शिमला में आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संयुक्त रूप से उन्हें सम्मान प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राज्यस्तरीय सम्मान के लिए केवल रीतिक का ही चयन किया गया है।25 वर्षीय रीतिक शिमला जिले की तहसील चौपाल की ननाहर पंचायत के गागना गांव से ताल्लुक रखते हैं। हादसे के बाद वह अब कृत्रिम टांग के सहारे चल रहे हैं। इससे पहले 26 जनवरी को सोलन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी द्वारा भी उन्हें उनके साहसिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा चुका है।

घटना के दिन बिलासपुर की रहने वाली दो बच्चियां शिमला-कालका रेल ट्रैक पर खड़ी थीं। सामने से आती ट्रेन को देखकर वे घबरा गईं और वहीं जड़ हो गईं। यह दृश्य देखते ही रीतिक बिना एक पल गंवाए दौड़े और दोनों बच्चियों को पटरी से बाहर की ओर धक्का देकर उनकी जान बचा ली। हालांकि, इस प्रयास में उनकी एक टांग ट्रेन की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां घुटने से नीचे तक उनकी टांग काटनी पड़ी।

रीतिक ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार की ओर से सम्मान समारोह का निमंत्रण मिला है, लेकिन भारी हिमपात के कारण शिमला पहुंच पाना चुनौती बन सकता है। उनके गांव में ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमी है, जिससे सड़कें और बिजली व्यवस्था ठप पड़ी हैं।हादसे से पहले रीतिक सोलन की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन अब वह नौकरी नहीं कर रहे हैं। बावजूद इसके, उनका साहस और निस्वार्थ भाव पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.