Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस पर बम धमाका, चार डिब्बे पटरी से उतरे

इस्लामाबाद | पाकिस्तान में रेलवे सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। सिंध प्रांत में सोमवार देर रात रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके से पेशावर से क्वेटा जा रही जाफर एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि ट्रैक का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना जैकोबाबाद जिले में आबाद रेलवे स्टेशन के पास सुल्तानकोट और जैकोबाबाद के बीच हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

धमाके के समय ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। हालांकि विस्फोट ट्रेन की बिजली वैगन के पास हुआ, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील बन गई। घटना के बाद इस रूट पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

जिस स्थान पर धमाका हुआ, वह इलाका सिंध-बलूचिस्तान सीमा के नजदीक स्थित है और पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है। यहां पूर्व में भी रेलवे ट्रैक और ट्रेनों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

गौरतलब है कि जाफर एक्सप्रेस पहले भी कई बार उग्रवादी हमलों का शिकार हो चुकी है। बीते वर्ष ट्रेन को हाईजैक किए जाने की घटना ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे। फिलहाल इस ताजा धमाके की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन जांच एजेंसियां हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...

रायकोट में छप्पड़ में गिरी कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

अशवनी पाहवा /हेमराज बब्बरसमर न्यूज | जगराओंरायकोट के पास गांव बसियां में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है।...

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.