Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में अंडरग्राउंड केबलिंग से सुधरेगी बिजली आपूर्ति,फरवरी में ट्रायल शुरू

Dharamshala, Rahul-:स्मार्ट सिटी धर्मशाला के तहत शहर की बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य एक बार फिर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। विद्युत बोर्ड मंडल धर्मशाला ने फरवरी माह में बस स्टैंड से ओल्ड एमसी ऑफिस तक बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल की कमिशनिंग शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

धर्मशाला शहर में स्मार्ट रोड परियोजना के साथ-साथ बिजली आपूर्ति को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। बस स्टैंड से ओल्ड एमसी ऑफिस तक डाली गई केबल में सामने आ रही तकनीकी समस्याओं को विद्युत बोर्ड द्वारा स्मार्ट सिटी प्रबंधन के साथ मिलकर सुलझाया जा रहा है, ताकि तय समय में इसे चालू किया जा सके।

विद्युत बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, स्मार्ट सिटी द्वारा उपलब्ध करवाए गए बजट के तहत शिक्षा बोर्ड कार्यालय से लेकर डीआरडीए कार्यालय और आगे पीएनबी सर्कल कार्यालय तक अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। शिक्षा बोर्ड से डीआरडीए तक के हिस्से में केबल की कमिशनिंग भी कर दी गई है, जिससे वहां बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक स्थिर और सुरक्षित हो गई है।इसके अलावा धर्मशाला बस स्टैंड से नगर निगम कार्यालय तक अंडरग्राउंड केबल डालने का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब बस स्टैंड से ओल्ड एमसी ऑफिस तक का कार्य फरवरी में पूर्ण कर इसे ट्रायल आधार पर शुरू किया जाएगा। विद्युत बोर्ड का कहना है कि अंडरग्राउंड केबल से न केवल बिजली कटौती की समस्या कम होगी, बल्कि बरसात और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी।

वहीं दूसरी ओर, बिजली बिल वसूली को लेकर भी विद्युत बोर्ड ने सख्ती बरती है।जनवरी माह में समय पर बिजली बिल जमा न करने पर धर्मशाला विद्युत मंडल कार्यालय द्वारा करीब 692 टेम्परेरी डिसकनेक्शन ऑर्डर जारी किए गए थे। इन पर कुल 22 लाख रुपये की बिल पेंडेंसी थी, जिसमें से लगभग 18 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। शेष राशि की वसूली के प्रयास जारी हैं।शहरी क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के चलते बिल भुगतान न होने पर कनेक्शन स्वतः डिसकनेक्ट हो जाता है, जिससे उपभोक्ताओं में समय पर भुगतान को लेकर जागरूकता बढ़ी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.