Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

19 दिन बाद परिजनों से संपर्क में आया पालमपुर का रक्षित चौहान,सुरक्षित होने की दी जानकारी

Palampur, Rahul-:अमरीकी कोस्ट गार्ड द्वारा जब्त किए गए रूसी ऑयल टैंकर मैरिनेरा (बेला-1) पर फंसे पालमपुर के रानी सिद्धपुर निवासी रक्षित चौहान को लेकर परिजनों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। करीब 19 दिनों के लंबे अंतराल के बाद रक्षित चौहान ने अपने परिवार से संपर्क किया है और खुद को पूरी तरह सुरक्षित बताया है।

26 जनवरी को मोबाइल फोन के जरिए हुई बातचीत में रक्षित ने परिजनों को बताया कि वह इस समय यूनाइटेड किंगडम में है। हालांकि उन्होंने स्वदेश वापसी की कोई निश्चित तिथि नहीं बताई, लेकिन जल्द घर लौटने का भरोसा जरूर दिलाया।रक्षित के पिता रणजीत सिंह ने बताया कि 7 जनवरी के बाद से बेटे से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था, जिससे पूरा परिवार बेहद चिंतित था। बेटे की कुशलक्षेम की जानकारी मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली।

रणजीत सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने स्वयं फोन कर उन्हें इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

वहीं, रक्षित की मां रीता देवी ने कहा कि बेटे से लंबे समय बाद बात हुई है। उसके सुरक्षित होने की खबर से परिवार को काफी सुकून मिला है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि उनका बेटा जल्द सुरक्षित घर लौटे।

गौरतलब है कि अटलांटिक महासागर में अमरीकी कोस्ट गार्ड द्वारा जब्त किए गए रूसी ऑयल टैंकर मैरिनेरा पर कुल 28 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल थे। इन्हीं में से एक हिमाचल प्रदेश के पालमपुर निवासी रक्षित चौहान भी था। जहाज के जब्त होने के बाद 7 जनवरी से रक्षित का परिवार से संपर्क टूट गया था।इस मामले को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने बताया कि रक्षित चौहान का मुद्दा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज सहित अन्य नेताओं द्वारा भारत सरकार के समक्ष गंभीरता से उठाया गया था। अब रक्षित की परिजनों से बातचीत होना सुखद और राहत देने वाला समाचार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.