Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोनीपत मेयर चुनाव की तैयारी तेज, कांग्रेस-इनेलो में दावेदारी

सोनीपत। वार्ड आरक्षण और मेयर पद के ड्रॉ की प्रक्रिया पूरी होते ही सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार को मेयर चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है।

कांग्रेस में मेयर पद के लिए पूर्व डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत और अशोक आर्य ने आवेदन देकर अपनी दावेदारी पेश की है। वहीं इनेलो में भी तीन आवेदन आने की जानकारी है, हालांकि पार्टी ने अभी नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह निकाय चुनाव अपने पार्टी चिह्न पर लड़ेगी।

नगर निगम गठन के बाद वर्ष 2020 में पहली बार चुनाव हुए थे, तब मेयर पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित था और कांग्रेस प्रत्याशी निखिल मदान ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2024 में निखिल मदान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए और सोनीपत विधानसभा सीट से विधायक बने, जिसके बाद मेयर पद रिक्त हो गया।

फरवरी 2025 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दिवान को हराकर मेयर पद जीता था। उन्हें नौ महीने का कार्यकाल मिला, जो 11 जनवरी को समाप्त हो चुका है। इसके बाद अब नगर निगम के दूसरे नियमित चुनाव की तैयारियां चल रही हैं।

चार दल मैदान में, भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर के आसार

भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ इनेलो और आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होने की संभावना है। यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों प्रमुख दल पुराने चेहरों पर भरोसा जताते हैं या नए प्रत्याशियों को मौका देते हैं।

भीतरघात से सतर्क कांग्रेस, अनुशासन पर जो

2024 के मेयर उपचुनाव में भीतरघात के आरोपों से घिरी कांग्रेस ने इस बार सख्त रुख अपनाया है। पार्टी ने अनुशासनात्मक कमेटी गठित कर दी है और किसी भी तरह की एंटी-पार्टी गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

12 साल बाद मजबूत हुआ कांग्रेस संगठ

कांग्रेस ने 12 साल बाद जिले में संगठनात्मक विस्तार किया है। जिले में 31 ग्रामीण और 31 शहरी पदाधिकारियों की नियुक्ति कर 62 सदस्यों की मजबूत टीम तैयार की गई है, जिससे चुनाव प्रबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आप अपने चिह्न पर लड़ेगी चुनाव

आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैठक में निकाय चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ने का फैसला लिया गया। पार्टी ने जिला और वार्ड स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

मेयर उम्मीदवार पर दो स्तर पर सर्वे

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने बताया कि मेयर उम्मीदवार के चयन के लिए दो स्तर पर सर्वे कराया जाएगा। एक सर्वे जिला संगठन और दूसरा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला लेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.