Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी जिला में पहली बार हो रहा फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण

Mandi, Dharamveer-: मंडी जिला में पहली बार रबी की फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जा रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण योजना को शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों द्वारा बोई गई फसलों का रियल टाइम डाटा हासिल करना है। हालांकि यह डाटा विभाग के पास पहले से भी मौजूद होता है लेकिन वह न तो समय पर हासिल हो पाता है और न ही उसके आंकड़े सटीक होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण योजना को शुरू किया था। सरकार द्वारा अधिकृत की गई नीजि कंपनी इस कार्य को कर रही है। गांव-गांव जाकर लोगों की मदद से मोबाइल ऐप के माध्यम से बोई गई फसलों का सारा डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है।

यह डाटा सीधा कृषि विभाग और मंत्रालय के पास जा रहा है। इससे मंत्रालय यह तय कर पाएगा कि किसान किस मौसम में किस तरह की फसलों की अधिक बिजाई करते हैं और उन्हें क्या समस्याएं पेश आती हैं। इसके अलावा किसानों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने में भी इससे काफी मदद मिलेगी। मंडी जिला कृषि विभाग के उप निदेशक डा. आर.सी. चौधरी ने बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण का कार्य मंडी जिला में दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है। इस कार्य को स्टार एग्री बाजार फर्म के माध्यम से करवाया जा रहा है। इस महीने के अंत तक जिला भर का सर्वेक्षण पूरा होने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.