Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय बजट से हिमाचल को बड़ी उम्मीदें, RDG बढ़ोतरी और GST कंपनसेशन पर टिकी निगाह

Shimla, Sanju-:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करने जा रही हैं। इस बजट को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र से कई अहम अपेक्षाएँ जताई हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल को RDG में बढ़ोतरी और GST कंपनसेशन की सख्त ज़रूरत है। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान की भरपाई और सेब उत्पादकों के हित में विदेशी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग भी रखी है।

वहीं UGC के नए नियमों को लेकर उन्होंने साफ किया कि किसी भी नियम का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, हालांकि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण इस पर टिप्पणी से परहेज़ किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य में शिक्षा विभाग के अंतर्गत रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। आया के पदों पर भर्ती के साथ-साथ NTT भर्ती को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसके अलावा CBSE में परिवर्तित किए गए स्कूलों में भी शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।

रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री, हिमाचल प्रदेश

“हम चाहते हैं कि केंद्रीय बजट में हिमाचल को RDG बढ़ोतरी और GST कंपनसेशन के रूप में राहत मिले। आपदा से हुए नुकसान और सेब उत्पादकों के हितों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...

चक्रवात अर्नब का असर: पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान

Summer express, कोलकाता। चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में मौसम बिगड़ने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार को तटीय और दक्षिणी जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम...

पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे निषाद का मैहतपुर में जोरदार स्वागत

Summer express/ऊना/ राकेश -:पैरा एशियाई खेलों में ऊंची और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिला ऊना के अंब क्षेत्र के गांव बदाऊं निवासी निषाद कुमार घर लौटे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार पर ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच परिजनों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन...

सोलन के शामती बाईपास पर पटाखों की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Summer express/सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित शामती बाईपास पर पटाखों की एक दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में दुकान के पास खड़ी एक गाड़ी भी आग की चपेट में आ...

शिमला में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन सख्त, रामपुर में 22 कार्टन जब्त

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला में पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को नियमों का उल्लंघन करने वालों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.