Facebook-f Youtube X-twitter

विदेशी सेब आयात पर शुल्क घटाना हिमाचल के बागवानों के साथ अन्याय: कुलदीप राठौर

Shimla, 29 January-:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने यूरोपीय देशों से आयात किए जाने वाले फलों, विशेषकर सेब पर आयात शुल्क घटाकर 20 प्रतिशत किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के सेब बागवानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।

राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही न्यूजीलैंड के साथ सेब आयात पर शुल्क कम कर चुकी है और अब यूरोपीय देशों को भी यही रियायत देना विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों की आर्थिकी को कमजोर करने का प्रयास है, जहां सेब उत्पादन लोगों की आजीविका का मुख्य आधार है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसानों और बागवानों के हितों की अनदेखी कर रही है।उन्होंने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में देश की आर्थिकी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की करीब 5 हजार करोड़ रुपये की सेब आर्थिकी पहले से ही संकट में है और किसान-बागवान विरोधी नीतियों के चलते अब इसके अस्तित्व पर और खतरा मंडरा रहा है।राठौर ने आशंका जताई कि अमेरिका के साथ हाल ही में हुए मुक्त व्यापार समझौते की तर्ज पर अन्य देशों के साथ भी ऐसे समझौते किए जा रहे हैं, जिनका सीधा असर हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के सेब उत्पादन और बाजार पर पड़ेगा।उन्होंने केंद्र सरकार से विदेशों से आयात होने वाले फलों पर आयात शुल्क 100 प्रतिशत करने की मांग दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों से किए गए वादों को तुरंत पूरा करना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.