Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में लव जिहाद साजिश बेनकाब, दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में सामने आए कथित लव जिहाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने हिंदू पहचान बताकर एक युवती से प्रेम संबंध बनाए, मंदिर में विवाह किया और बाद में गर्भावस्था के दौरान उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।

सेक्टर-14 थाना पुलिस ने गांव धुनेला, गुरुग्राम से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान आरिफ उर्फ फर्जी आरव (35) और तारीफ (34) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से युवती को अपने जाल में फंसाया।

बीमा पॉलिसी के जरिए संपर्क, फर्जी पहचान से रचाई शादी

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी तारीफ पहले आरिफ के यहां ड्राइवर के तौर पर काम करता था। वर्ष 2022 में आरिफ ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा हुआ था। दोनों ने मिलकर युवती से संपर्क करने की योजना बनाई और बीमा पॉलिसी के बहाने उसे बातचीत में उलझाया।

आरोप है कि आरिफ ने खुद को अविवाहित, हिंदू और ठेकेदारी व्यवसाय से जुड़ा बताया। उसने युवती और उसके परिवार का विश्वास जीतकर विवाह का वादा किया और बाद में सोहना–पलवल रोड स्थित एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया।

गर्भावस्था के बाद बदली पहचान, धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे और कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी असली पहचान मुस्लिम बताते हुए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी और उसके सहयोगियों ने उसके साथ मारपीट की, धमकियां दीं और ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता ने आरोपी, उसके परिजनों और सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में हुई थी पहचान

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 में वह गुरुग्राम के सेक्टर-15 पार्ट-दो स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में इंश्योरेंस विभाग में कार्यरत थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात तारीफ खान से हुई, जिसने उसे अपने कथित मालिक आरव के रूप में आरिफ से मिलवाया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.