Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

31 मार्च तक बीएसएफ को जमीन सौंपे बंगाल सरकार: हाई कोर्ट

कोलकाता। कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि 31 मार्च तक भारत–बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए आवश्यक जमीन सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपी जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि सीमा की सुरक्षा राष्ट्रीय हित से जुड़ा गंभीर विषय है और इसमें किसी भी तरह की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

हाई कोर्ट का यह आदेश उस याचिका पर आया है, जो पूर्व सैन्य अधिकारी डॉ. सुब्रत साहा द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार ने सीमा पर तारबंदी के लिए अधिग्रहीत भूमि अब तक बीएसएफ को हस्तांतरित नहीं की है, जिससे सुरक्षा कार्य बाधित हो रहा है।

600 किलोमीटर सीमा अब भी बिना तारबंदी

अदालत को बताया गया कि पश्चिम बंगाल की 2,216 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से लगती है, जिसमें से करीब 600 किलोमीटर क्षेत्र में अब तक बाड़ नहीं लग पाई है। इसका फायदा उठाकर इस इलाके से घुसपैठ और तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा के बावजूद देरी पर कोर्ट की नाराजगी

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने राज्य सरकार से सवाल किया कि जब मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, तो भूमि अधिग्रहण में देरी क्यों हो रही है। अदालत ने यह भी पूछा कि आवश्यकता पड़ने पर भूमि अधिग्रहण अधिनियम की धारा 40 का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जा रहा।

कोर्ट ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े राज्य की ओर से आवश्यक पहल न करना बेहद चिंताजनक है। अदालत ने यह भी रेखांकित किया कि केंद्र सरकार सीमा के करीब 180 किलोमीटर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के लिए पहले ही धनराशि उपलब्ध करा चुकी है।

सामाजिक प्रभाव आकलन का बहाना स्वीकार नहीं

हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भूमि हस्तांतरण में देरी के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment) प्रक्रिया को बहाना नहीं बनाया जा सकता। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि जिन जमीनों पर अभी तक राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी नहीं मिली है, वहां राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र तत्काल आधार पर भूमि अधिग्रहण संभव है या नहीं, इस पर राज्य और केंद्र दोनों को अपना पक्ष रखना होगा।

अदालत ने दोनों पक्षों को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.