Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा PPP गलती: 65 साल बुजुर्ग को दिखाया बच्चा, पेंशन रुकी

फतेहाबाद  | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में परिवार पहचान पत्र (PPP) में हुई गंभीर तकनीकी और मानवीय त्रुटियों ने सैकड़ों बुजुर्गों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। सरकारी रिकॉर्ड में कहीं 65 वर्षीय बुजुर्ग को दो साल का बच्चा दर्ज कर दिया गया, तो कहीं दिव्यांग बच्ची को मजदूर बताकर परिवार की आय लाखों में दिखा दी गई। इन गलतियों का खामियाजा यह हुआ कि बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन और राशन कार्ड तक काट दिए गए।

इन समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को जिले में आठ स्थानों पर विशेष सुधार कैंप लगाए गए। कैंपों में करीब 2800 लोग पहुंचे, जिनमें से 580 लोगों ने अपने परिवार पहचान पत्र में सुधार के लिए आवेदन किया। सबसे अधिक मामले बुढ़ापा पेंशन रुकने से जुड़े सामने आए। अधिकारियों के अनुसार करीब 350 मामलों में गलत आय, मकान या बिजली कनेक्शन दिखाकर बुजुर्गों को अपात्र घोषित कर दिया गया था।

कैंपों में पहुंचे बुजुर्गों की पीड़ा देखकर कर्मचारी भी असहज नजर आए। अब प्रशासन ने फैसला किया है कि आवेदन मिलने के बाद मौके पर जाकर वेरिफिकेशन किया जाएगा, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। हालांकि एक साथ कैंप लगने से तकनीकी साइट ठप हो गई, जिससे कई लोगों को बिना काम हुए ही लौटना पड़ा।

शहर निवासी सौदागर ने बताया कि उनकी उम्र 65 वर्ष है, लेकिन PPP में उन्हें दो साल का बच्चा दिखा दिया गया। न उनके पास मकान है, न बिजली मीटर, फिर भी सिस्टम में उन्हें सक्षम व्यक्ति बताया गया और पेंशन बंद कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि “दो साल का बच्चा आखिर कमाई कैसे करेगा?”

इसी तरह गुरदयाल अपनी 95 वर्षीय मां और 71 वर्षीय पत्नी के साथ कैंप पहुंचे। परिवार की कोई स्थायी आय नहीं है, लेकिन PPP में वार्षिक आय तीन लाख रुपये दर्ज कर दी गई, जिसके चलते तीनों की पेंशन बंद हो गई। उनका कहना है कि पेंशन ही एकमात्र सहारा थी, जो अब छिन गया है।

सबसे भावुक मामला प्रवीण कुमारी का रहा, जिनकी दिव्यांग पोती को मजदूर दिखाकर परिवार की आय बढ़ा दी गई। गलत आंकड़ों के कारण न सिर्फ पेंशन बंद हुई, बल्कि राशन कार्ड भी काट दिया गया। बुजुर्ग महिला की आंखों से आंसू छलक पड़े, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने ढांढस बंधाया।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों—फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, जाखल, भूना सहित अन्य स्थानों पर लगे कैंपों में बुजुर्गों की एक ही मांग रही कि उनकी वास्तविक स्थिति को समझा जाए और पेंशन दोबारा शुरू की जाए। अब प्रशासन ने वेरिफिकेशन के बाद जल्द समाधान का भरोसा दिया है। PPP की एक गलती ने जिन बुजुर्गों से उनका सहारा छीना, अब वे उसी सिस्टम से इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.