Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल  हत्याकांड: 25 साल बाद आरोपी बुजुर्ग को मिला न्याय

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने करीब ढाई दशक पुराने हत्या मामले में करनाल निवासी 94 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्ण सिंह को बड़ी राहत देते हुए हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया है। अदालत ने मामले को गैर इरादतन हत्या मानते हुए आरोपी को पहले से जेल में बिताई गई अवधि तक की सजा सुनाकर रिहा करने के आदेश दिए।

जस्टिस एन.एस. शेखावत और जस्टिस एच.एस. ग्रेवाल की खंडपीठ ने आरोपी की अत्यधिक वृद्धावस्था, लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया और जेल में बिताए गए समय को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि मामले की परिस्थितियां यह साबित नहीं करतीं कि आरोपी ने हत्या का पूर्वनियोजित इरादा रखा था।

मामले के अनुसार, दिसंबर 2000 में करनाल निवासी स्वर्ण सिंह को अपनी बेटी के कथित प्रेम संबंधों को लेकर शक था। इसी दौरान बेटी के कथित प्रेमी से हुई कहासुनी हाथापाई में बदल गई। झगड़े के दौरान स्वर्ण सिंह ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

इस मामले में निचली अदालत ने स्वर्ण सिंह को हत्या का दोषी ठहराया था, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश हिरासत प्रमाण पत्र में बताया गया कि आरोपी छह साल चार महीने से अधिक समय तक जेल में रह चुका है।

हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले में आंशिक संशोधन करते हुए हत्या की धारा को गैर इरादतन हत्या में परिवर्तित किया और जुर्माने की राशि में कोई बदलाव किए बिना आरोपी को पहले से भुगती गई सजा को ही अंतिम माना।

अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले के विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों में कठोर सजा देना न्यायसंगत नहीं होगा, विशेषकर जब आरोपी अत्यधिक वृद्ध है और लंबा समय जेल में बिता चुका है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.