Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निपाह वायरस को लेकर सतर्क हुआ किर्गिस्तान, भारत से पशु उत्पादों के आयात पर रोक

मॉस्को। निपाह वायरस के संभावित खतरे को देखते हुए किर्गिस्तान ने भारत से जानवरों और पशु उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच भी सख्त कर दी गई है।

रूस की समाचार एजेंसी तास के मुताबिक, किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ओश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े संक्रमण नियंत्रण उपाय लागू किए गए हैं। भारत में निपाह वायरस के मामलों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

किर्गिस्तान के जल संसाधन, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की प्रेस सेवा ने बताया कि भारत में निपाह वायरस के प्रकोप की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। मंत्रालय के अनुसार, मानस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले सभी यात्रियों की विशेष कंप्यूटर आधारित थर्मल स्कैनिंग के जरिए तापमान जांच की जा रही है।

बुधवार को किर्गिस्तान के संबंधित विभागों ने भारत से जानवरों और पशु उत्पादों के आयात पर औपचारिक रूप से रोक लगाने की पुष्टि की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निपाह वायरस जानवरों से इंसानों में फैल सकता है, इसलिए संक्रमण की रोकथाम के लिए यह फैसला आवश्यक माना गया है।

प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी लागू किए जा सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बेंगलुरु होटल हत्याकांड: पिता ने कबूली दो बेटियों की हत्या, पत्नी से विवाद बना वजह

summer express , बेंगलुरु। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल में दो मासूम बहनों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, बच्चियों के पिता इमरान ने पूछताछ के दौरान दोनों बेटियों की हत्या करने की बात स्वीकार की है। वारदात के बाद उसने खुद...

कपूरथला जेल में कैदियों की दबंगई: CRPF जवानों से धक्का-मुक्की ,छह पर केस

summer express , कपूरथला। केंद्रीय जेल कपूरथला के हाई सिक्योरिटी जोन-ए में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों के साथ कैदियों द्वारा कथित तौर पर धक्का-मुक्की, बहसबाजी और बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने छह कैदियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने...

पुतिन पहुंचे भारत, मोदी से व्यापार-ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी अहम वार्ता

summer express , नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार तड़के भारत पहुंच गए। उनका विशेष विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। पुतिन भारत में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना...

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.