Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परीक्षा और अकेलेपन का दबाव, गुरुग्राम में छात्रा ने की आत्महत्या

गुरुग्राम।हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। गुरुवार सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां छात्रा का शव दिखाई दिया। यह दृश्य देखकर परिजन सदमे में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के कमरे से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति और परेशानी के कारणों का उल्लेख किया है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा ने डायरी में पढ़ाई के अत्यधिक दबाव, आगामी परीक्षा को लेकर तनाव और खुद को अकेला महसूस करने की बात लिखी है। उसने यह भी उल्लेख किया कि परीक्षा नजदीक होने के कारण उसे समझ नहीं आ रहा था कि पढ़ाई कहां से शुरू करे। इसके अलावा, वह पिछले कुछ दिनों से दोस्तों से दूरी महसूस कर रही थी, जिससे उसका मानसिक दबाव और बढ़ गया।

परिवार का कहना है कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि बच्ची इस कदर मानसिक तनाव में है। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और छात्रा की डायरी को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.