Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिकॉर्ड के बाद मुनाफावसूली हावी, 30 जनवरी को सोना-चांदी धड़ाम

नई दिल्ली। लगातार रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद शुक्रवार, 30 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। मुनाफावसूली के दबाव के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कीमती धातुओं के दाम फिसल गए।

घरेलू वायदा बाजार MCX पर सोने का भाव खबर लिखे जाने तक करीब 1,065 रुपये टूटकर 1,82,897 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में भी जोरदार बिकवाली देखने को मिली और इसका वायदा भाव 12,709 रुपये गिरकर करीब 3,87,184 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता नजर आया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दिखी कमजोरी

वैश्विक बाजारों में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सोना और चांदी दोनों के भाव नीचे आए। गुरुवार को सोना पहली बार 5,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी 120 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंची थी।

शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 5,376.40 डॉलर प्रति औंस पर खुला, लेकिन बाद में गिरावट बढ़ते हुए 157.70 डॉलर टूटकर 5,160.70 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। इसी महीने सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

चांदी भी दबाव में

कॉमैक्स पर चांदी 115.88 डॉलर प्रति औंस पर खुली थी, लेकिन कारोबार के दौरान इसमें कमजोरी देखने को मिली। खबर लिखे जाने तक चांदी 2.92 डॉलर गिरकर 111.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इस महीने चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का सर्वकालिक उच्च स्तर बनाया था।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऊंचे स्तरों पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते फिलहाल कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.