Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में हरित परिवहन की ओर बड़ा कदम, फरवरी में होगी इलेक्ट्रिक बस की टेस्टिंग

Dharamshala, Rahul-:जिला मुख्यालय धर्मशाला में सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के धर्मशाला डिपो में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रायल के लिए लाई जा रही नई इलेक्ट्रिक बस फरवरी माह के पहले सप्ताह में धर्मशाला पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में इसका परीक्षण किया जाएगा।

प्रदेश सरकार द्वारा परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य में कुल 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को एचआरटीसी के बेड़े में शामिल किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 424 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के विश्राम गृहों, सरकारी कार्यालयों और अन्य प्रमुख स्थानों पर 310 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत 41 अन्य स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।धर्मशाला में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत एचआरटीसी की नई वर्कशॉप का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं, जिनका कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वर्कशॉप की पहली मंजिल में इलेक्ट्रिक चार्जर स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि एंट्री रोड और वॉशिंग एरिया से जुड़ा कुछ कार्य शेष है।

फिलहाल वर्कशॉप में लगभग पांच चार्जर लगाए जा रहे हैं, लेकिन भविष्य में जैसे-जैसे नई इलेक्ट्रिक बसें आएंगी, उसी अनुसार अतिरिक्त चार्जिंग सुविधाएं भी यहीं विकसित की जाएंगी। एचआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को भी आरामदायक और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.