Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना पुलिस एस.आई. को रिश्वत लेते ए.सी.बी. ने दबोचा, 1.50 लाख रुपए बरामद

सोनीपत। थाना शहर गोहाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एस.आई.) जीत सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.), रोहतक की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया है।

मामला जिले के जवाहर नगर निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर सामने आया। राजेश ने बताया कि उसकी बहन के देवर पवन के खिलाफ अक्टूबर 2025 में थाना शहर गोहाना में मामला दर्ज हुआ था। पवन ने सैक्टर-7 में पी.एन.एल. मोर दैन बैंक नामक संस्था बनाई थी और लोगों को कम समय में निवेश से पैसे दोगुने करने का लालच देकर करोड़ों रुपए जमा करवाए थे। जब लोगों की एफ.डी. पूरी होने का समय आया, तो पवन ने बैंक का ताला लगाकर भाग गया। इसके बाद उसके खिलाफ कई लोग शिकायत दर्ज करवा चुके थे।

शिकायत के अनुसार, पवन की गिरफ्तारी के बाद जांच अधिकारी एस.आई. जीत सिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने और मारपीट की धमकी देकर पहले 3.50 लाख रुपए रिश्वत के रूप में वसूले। इसके बाद अन्य सदस्यों के नाम केस से हटवाने के एवज में 10 लाख रुपए की मांग की गई। बाद में यह राशि 3 लाख रुपए में तय हुई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग और बातचीत को रिकॉर्ड भी किया था।

शुक्रवार को एस.आई. को रिश्वत का डेढ़ लाख रुपए देने के लिए गोहाना बुलाया गया, जहाँ नई सब्जी मंडी के पास ए.सी.बी. की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच ए.सी.बी. आगे कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.