Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में नहर में गिरे दो युवक, खोज में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बटहेड़ा हेड पर स्थित सतलुज-यमुना लिंक नहर पर दो युवकों के नहर में गिरने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक पुल पर पेंट का काम कर रहे थे। पुलिस और गोताखोरों की टीमें उनकी खोज में जुटी हुई हैं, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में डूबे युवक जिला अंबाला के गांव भूनी के निवासी गुरविंद्र सिंह और सागर थे। दोनों अपने साथी सोहेल और अन्य मजदूरों के साथ बटहेड़ा हेड पर पुल को पेंट कर रहे थे। काम के दौरान नहर के ऊपर शटरिंग लगाई गई थी, लेकिन अचानक शटरिंग का एक पाइप खुल गया। इसी बीच सागर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में गिर गया।

सागर को नहर में गिरते देख गुरविंद्र सिंह ने तुरंत उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई। गुरविंद्र को तैरना आता था, लेकिन घबराहट में सागर ने उसे कसकर पकड़ लिया, जिससे दोनों तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद अन्य साथी शोर मचाने लगे।

युवकों को बचाने के लिए सोहेल ने तुरंत रस्सी फेंकी, लेकिन तेज बहाव के कारण वह उनके हाथ नहीं लगी। दुबारा प्रयास करने के बावजूद भी दोनों युवक बहते पानी में आगे चले गए। सोहेल ने भी उन्हें बचाने के लिए नहर में कदम रखा, लेकिन सफलता नहीं मिली।

थाना प्रभारी विशाल ने बताया कि सिंचाई विभाग ने गर्मी के मौसम से पहले नहरों पर बने हेड और पुलों की पेंटिंग के लिए टेंडर जारी किया था। ठेकेदार द्वारा युवकों को पेंटिंग के काम पर लगाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही गोताखोर प्रगट सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई और नहर में सर्च अभियान शुरू किया गया। फिलहाल दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.