Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रिंसिपल के घर चोरी का मामला: पुलिस कर रही CCTV फुटेज खंगाल

लुधियाना। शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग भी उनके निशाने पर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गांव रुड़का से सामने आया है, जहां सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल के घर चोरी की वारदात हुई।

प्रिंसिपल सोण जे चिराइल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे अपने दो साथियों के साथ प्रीतम सिंह के मकान में किराए पर रहते हैं। 28 जनवरी को जब वे और उनके साथी अपने-अपने काम पर गए हुए थे, तब अज्ञात चोरों ने पीछे से मकान में सेंध लगाई। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान जैसे सोने की चेन, जेंट्स अंगूठी, करीब 20 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया।

थाना डेहलों की पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि चोरी करने वाले शातिर चोरों का सुराग जल्दी से जल्दी लगाया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

शहर में इस तरह की घटनाओं ने लोगों में सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.