Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम फायरिंग आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई ASI की जान

गुरुग्राम। शहर में बीते 24 घंटों के भीतर घामडोज टोल प्लाजा समेत चार अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। पिस्टल की बरामदगी के दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली एएसआई मनमोहन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर जा लगी, जिससे उनकी जान बच गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी विनय के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी बॉबी हिरासत से भागने की कोशिश में गिरकर घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिस्टल बरामदगी के दौरान की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, कादरपुर निवासी विनय, बॉबी और पवन को फायरिंग की वारदातों में शामिल होने के आरोप में शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद देर रात पुलिस टीम आरोपी विनय को हथियार बरामदगी के लिए पुराना बहरामपुर क्षेत्र के पहाड़ी रास्ते की ओर लेकर गई, जहां उसने पिस्टल छुपाने की बात कबूल की थी।

जैसे ही पुलिस हथियार की ओर बढ़ी, विनय ने छुपाई गई लोडेड पिस्टल निकालकर अचानक फायर कर दिया। गोली सीधे एएसआई मनमोहन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। हालात को भांपते हुए पुलिस ने पहले वार्निंग फायर किया और फिर जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली आरोपी विनय के दाएं पैर में जा लगी।

दूसरा आरोपी भी हुआ घायल

इसी दौरान आरोपी बॉबी को भी हथियार बरामदगी के लिए भोंडसी इलाके में ले जाया गया था। वहां उसने भी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, लेकिन दौड़ते समय गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आ गई।

अस्पताल में भर्ती, कोर्ट में पेशी होगी

पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बाकी आरोपियों से भी पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया और मामले में आगे की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पोषपा में एचआरटीसी बस के ब्रेक फेल, सतलुज में गिरने से बाल-बाल बचे 17 यात्री

Summer express/किन्नौर-: रूपी वैली से पिओ जा रही एचआरटीसी की बस बुधवार को पोषपा के समीप ब्रेक फेल होने के कारण बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में करीब 17 यात्री सवार थे। अचानक ब्रेक फेल होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए...

के. मकरंद पांडुरंग बने चरखी दादरी के प्रभारी अधिकारी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

summer express , चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. मकरंद पांडुरंग को चरखी दादरी जिले का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी मौजूदा प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अतिरिक्त सौंपी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आदेश जारी किए हैं। के. मकरंद पांडुरंग वर्तमान में सूचना, जनसंपर्क,...

पलवल में 15 शिकायतों पर सुनवाई: 11 का निपटारा ,आईएमटी से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

summer express , सुन्दर कुंडू , पलवल | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक की। बैठक में आमजन की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

Summer express/शिमला,संजू भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के...

5 लाख का पानी बिल बकाया, नगर निगम ने काटा कनेक्शन; 40 डिफॉल्टरों पर कार्रवाई

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- नगर निगम सोलन ने पानी के बकाया बिलों की वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में बीते एक सप्ताह से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पानी के बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक नगर निगम की टीम करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.