Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सूरजकुंड मेला: डिजिटल विस्तार से शिल्पकारों को मिलेगा वैश्विक बाजार

फरीदाबाद। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का डिजिटल विस्तार करने की घोषणा की है। इस पहल से शिल्पकार अब केवल मेले के दौरान ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को ऑनलाइन वैश्विक स्तर पर बेच सकेंगे। यह कदम आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देगा और ग्रामीण कारीगरों की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगा।

सूरजकुंड मेले के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव डा. श्रीवत्स कृष्ण ने बताया कि यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शिल्पकारों के हुनर को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुँचाने का अवसर देगा। उन्होंने कहा, “सूरजकुंड मेला केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारे पारंपरिक शिल्पकारों के लिए एक ग्लोबल लॉन्चपैड है। डिजिटल विस्तार से उनका बाजार अब पूरी दुनिया तक पहुँचेगा।”

इस अवसर पर आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल, पर्यटन निगम के निदेशक पार्थ गुप्ता, और सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल भी मौजूद रहे।

केंद्रीय सचिव ने बताया कि मेले की अवधि को भविष्य में दो सप्ताह से बढ़ाकर चार सप्ताह करने पर विचार किया जा रहा है। इससे न केवल मेले में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए शिल्पकारों की बिक्री भी अधिकतम होगी।

डा. श्रीवत्स ने पर्यटकों से अपील की कि वे ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को सार्थक करें और शिल्पकारों द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करें। उनका कहना था कि इस पहल का उद्देश्य शिल्पियों को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाना और केवल हस्तनिर्मित, पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देना है।

इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से कारीगर सालभर अपने उत्पाद बेच सकेंगे, जिससे ग्रामीण कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान और स्थायी आय का अवसर मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.