Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खच्चर तीन सप्ताह से गायब,मालिक की आजीविका पर संकट, 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक मेहनतकश परिवार की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है। खच्चरों के सहारे रेत-बजरी ढोने का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले खच्चर मालिक बुद्धि राम की एक खच्चर बीते करीब तीन सप्ताह से लापता है। खच्चर के अब तक न मिलने से परेशान मालिक ने उसे ढूंढकर लाने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, बुद्धि राम मूल रूप से बिलासपुर जिला के गांव पंजगाई का निवासी है। वह वर्तमान में सुंदरनगर के पुंघ क्षेत्र में रहकर खच्चरों के माध्यम से मजदूरी का काम करता है। बीती 13 जनवरी को अवकाश होने के चलते वह अपनी छह खच्चरों को सुंदरनगर झील के किनारे चारा चराने के लिए ले गया था। रोज़ की तरह शाम के समय जब वह खच्चरों को वापस लेने पहुंचा, तो वहां एक भी खच्चर मौजूद नहीं मिला। यह देखकर उसके होश उड़ गए।

बुद्धि राम ने तुरंत आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की और स्थानीय लोगों से भी मदद मांगी। लगातार खोजबीन के बाद 14 जनवरी को उसकी पांच खच्चरें अलग-अलग स्थानों से मिल गईं, लेकिन भूरे रंग की एक खच्चर अब तक लापता है। काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

लापता खच्चर की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। बुद्धि राम का कहना है कि यही खच्चर उसके परिवार की आमदनी का मुख्य साधन थी। खच्चर के गायब होने से उसकी रोज़ की कमाई बंद हो गई है, जिससे परिवार के भरण-पोषण में गंभीर परेशानी आ रही है। उसने बताया कि वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में है और लगातार खच्चर की तलाश कर रहा है।

खच्चर मालिक ने पुलिस प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है। उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर खच्चर का पता लगाने की मांग की है। इसके साथ ही मीडिया के माध्यम से आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास उसकी खच्चर अनजाने में भी पहुंच गई हो, तो बिना किसी डर के उसे लौटा दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और तय इनाम भी दिया जाएगा। खच्चर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी 9736231943 नंबर पर दी जा सकती है।

उधर, स्थानीय पुलिस ने भी लोगों से सहयोग की अपील की है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को भी भूरे रंग की खच्चर दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो मानवता के नाते आगे आकर एक मेहनतकश परिवार की मदद करनी चाहिए, ताकि उसकी आजीविका फिर से पटरी पर लौट सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.