Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में अवैध रूप से रह रहा चीनी नागरिक गिरफ्तार,मकान मालिक पर भी शिकंजा

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला के मैक्लोडगंज क्षेत्र से पुलिस ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी वैध वीज़ा या दस्तावेज़ के भारत में रह रहा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह कोलकाता और दिल्ली होते हुए धर्मशाला पहुंचा, जहां वह पिछले लगभग तीन महीनों से एक निजी मकान में किराए पर रह रहा था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मकान मालिक ने विदेशी नागरिक के ठहरने की जानकारी न तो स्थानीय पुलिस को दी और न ही नियमानुसार सी-फॉर्म भरकर जमा करवाया। पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मैक्लोडगंज थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास भारत में रहने से संबंधित कोई वैध वीज़ा, पासपोर्ट एंट्री या अन्य आवश्यक दस्तावेज़ नहीं पाए गए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर यहां रह रहा था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विदेशी नागरिकों के ठहराव से संबंधित जानकारी छुपाना कानूनन अपराध है और मकान मालिक की यह जिम्मेदारी होती है कि वह समय पर पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मकान मालिक के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार चीनी नागरिक को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से उसके भारत आने के उद्देश्य, संपर्कों और गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जानकारी देश की जांच एजेंसियों को भी साझा कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि आरोपी की गतिविधियां केवल अवैध प्रवास तक सीमित थीं या इसके पीछे कोई अन्य मकसद भी छिपा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का18 दिनों से अनशन जारी,मांगे पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ का ‘न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन की शुरुआत जहां पुरुष शिक्षकों ने की थी, वहीं अब महिला शिक्षक भी मोर्चे पर डटकर...

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर...

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

लुधियाना के बुड्ढा दरिया में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Summer express, लुधियाना । महानगर के कश्मीर नगर इलाके में बुधवार को बुड्ढा दरिया में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। पानी में शव दिखाई देने के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.