Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोकमित्र केंद्रों पर भी हिम बस कार्ड बनाए जा सकेंगे,अंतिम तिथि 7 फरवरी तक बढ़ाई

हमीरपुर, 3 फरवरी -:सरकारी बसों में मुफ्त और रियायती यात्रा का लाभ उठाने के लिए पात्र लोगों के लिए हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एचआरटीसी) द्वारा हिम बस कार्ड जारी किया जा रहा है। हिम बस कार्ड की एकमुश्त लागत 200 रुपये निर्धारित की गई है, जिस पर जीएसटी भी लागू होगी। इसमें पहले वर्ष की पूरी रियायत शामिल है। दूसरे वर्ष से कार्ड का वार्षिक नवीनीकरण शुल्क 150 रुपये और जीएसटी देना होगा।

एचआरटीसी ने यह व्यवस्था भी की है कि अगर कार्ड खो जाता है या टूट जाता है, तो 200 रुपये और जीएसटी देकर नया कार्ड जारी कराया जा सकेगा। कार्ड की वैधता एक वर्ष की होगी और इसके बाद वार्षिक नवीनीकरण आवश्यक है। यह सुविधा मुख्य रूप से नियमित यात्रियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तैयार की गई है, ताकि वे आसानी से सरकारी बसों का उपयोग कर सकें और यात्रा खर्च में बचत कर सकें।

एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि हिम बस कार्ड बनाने की अंतिम तिथि अब सात फरवरी तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मंडल के अंतर्गत अब तक लगभग 17,351 हिम बस कार्ड बन चुके हैं और यात्रियों में कार्ड लेने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।इस योजना का उद्देश्य सरकारी परिवहन का उपयोग बढ़ाना और पात्र लोगों को यात्रा के दौरान आर्थिक राहत देना है। एचआरटीसी अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते कार्ड बनवाएं और इसका लाभ उठाएं। साथ ही कार्ड बनवाते समय सभी दस्तावेजों की जांच और आवश्यक शुल्क की तैयारी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।यात्रियों का कहना है कि हिम बस कार्ड से लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा और बचत होगी, जिससे लोग अधिक से अधिक सरकारी बसों का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.