Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी जिला न्यायालय में फायरिंग, पुलिस कार्रवाई में तीन हमलावर गिरफ्तार

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिला न्यायालय परिसर में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। करीब साढ़े 11 बजे तीन बदमाशों ने अदालत परिसर में एक युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हालांकि इस जानलेवा हमले में युवक बाल-बाल बच गया। घटना के तुरंत बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया गया। भागते समय बदमाशों ने पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सेंट्रल पार्क के पास बदमाशों को घेर लिया, जहां मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को काबू में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने एनकाउंटर के बाद उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग पूरी तरह सुनियोजित थी, हालांकि हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस अदालत परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।

दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...

करनाल में राइस मिलर्स ने उठाया चावल भंडारण का मुद्दा, एफसीआई गोदामों में जगह की कमी से बढ़ी चिंता

करनाल (राकेश कुमार शर्मा): एफसीआई के गोदामों में चावल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। करनाल जिले के राइस मिलर्स ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। मिलर्स ने तैयार चावल के समय पर उठान और अतिरिक्त भंडारण व्यवस्था...

झांसी-कानपुर हाईवे हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, अतीक के बेटे की हुई थी मौत

Summer express, झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर 6 अगस्त को हुए भीषण सड़क हादसे का एक वीडियो सामने आया है। हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। दुर्घटना के करीब छह दिन बाद सामने आए डैशकैम फुटेज में हादसे की भयावहता साफ दिखाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.