Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में बढ़ा फल उत्पादन,कोल्ड स्टोरेज बने बागवानों के लिए वरदान: उपनिदेशक

हमीरपुर, अरविन्द-:प्रदेश सरकार के उद्यान विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के चलते जिला हमीरपुर में फल उत्पादन में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्तमान में जिले में बागवानी का रकबा बढ़कर लगभग 8100 हेक्टेयर हो गया है, जबकि फल उत्पादन करीब 2200 मीट्रिक टन तक पहुंच चुका है। फल उत्पादन में भविष्य में और बढ़ोतरी की संभावनाओं को देखते हुए जिले में कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता भी महसूस की जा रही है।

इसी कड़ी में जिला हमीरपुर प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां बागवानों और किसानों को कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। जिले में दो आधुनिक कोल्ड स्टोरेज इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिनका संचालन सौर ऊर्जा से किया जा रहा है। इसके साथ ही इन कोल्ड स्टोरों में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी यह सुचारू रूप से कार्य करते रहें।उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपी शिवा परियोजना और बागवानी तकनीकी मिशन के तहत जिले में मौसंबी, संतरा, अमरूद, आम, लीची और अनार जैसे फलों के पौधारोपण को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग ने वर्ष 2030 तक जिले में फलों के अंतर्गत क्षेत्रफल को लगभग 9000 हेक्टेयर और उत्पादन को करीब 5000 मीट्रिक टन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में फलों का तुड़ान वर्षा ऋतु से शुरू होकर सर्दियों तक चलता है। एक ही समय में अधिक उत्पादन होने के कारण कई बार बागवानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता और फल खराब होने से नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में कोल्ड स्टोरेज बागवानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे, जहां वे अपनी उपज को सुरक्षित रखकर सही समय पर बाजार में उतार सकते हैं।

उपनिदेशक ने बताया कि डिडवीं क्षेत्र और भिड़ा में 52-52 लाख रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिन पर 26-26 लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। उन्होंने जिले के बागवानों और उद्यमियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.