Facebook-f Youtube X-twitter

केंद्रीय बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम,विपक्ष के आरोप बेबुनियाद- रणधीर शर्मा

शिमला, संजू-:केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी जारी है। शिमला में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बजट को विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया है। साथ ही उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि हिमाचल को बजट में कुछ नहीं मिला। रणधीर शर्मा का कहना है कि समस्या केंद्र की नहीं, बल्कि राज्य सरकार की कार्यप्रणाली और योजनाओं का पूरा लाभ न उठा पाने की है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है और बजट इसी दिशा में संतुलित और दूरगामी है। बजट में रक्षा क्षेत्र, सेमीकंडक्टर मिशन, रेयर अर्थ मैटेरियल मिशन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को प्राथमिकता देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की स्पष्ट मंशा दिखाई गई है। उनका कहना है कि लक्ष्य यह है कि मेक इन इंडिया के उत्पाद वैश्विक बाजार में पहचान बनाएं और भारत आयातक नहीं बल्कि निर्यातक देश बने। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, ग्रामीण सड़कों के विस्तार, किसानों, मजदूरों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के जरिए देश के समग्र विकास पर फोकस किया गया है। साथ ही छोटे शहरों में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन पर भी जोर दिया गया है।

हिमाचल सरकार के आरोपों पर पलटवार करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि यह कहना पूरी तरह गलत है कि हिमाचल को बजट में कुछ नहीं मिला। उन्होंने साफ कहा कि केंद्रीय बजट में राज्यों के नाम नहीं, बल्कि योजनाएं होती हैं और उन्हीं योजनाओं के जरिए राज्य लाभ उठाते हैं। अगर हिमाचल सरकार सही तरीके से केंद्र की योजनाओं का उपयोग करे तो प्रदेश को उद्योग, पर्यटन, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा फायदा मिल सकता है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि रेलवे नेटवर्क के विस्तार, लघु उद्योगों, बायो-फार्मा, ग्रामोद्योग और हस्तशिल्प से जुड़ी योजनाएं हिमाचल के लिए बड़े अवसर हैं, लेकिन इसके लिए राज्य सरकार को केंद्र से समन्वय बनाकर काम करना होगा।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाना गलत है। असल मुद्दा यह है कि राज्य स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और संसाधनों के प्रबंधन में कमी है। आरडीजी  को बंद करने को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि हिमाचल के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं हुआ है। हिमाचल के अलावा भाजपा शासित राज्यों की भी आरडीजी बंद हुई है। रणधीर शर्मा ने कहा कि आरडीजी राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए दी जाती है लेकिन प्रदेश सरकार ने इसका पूरी तरह से दुरुपयोग किया और अब जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। कहा कि अगर प्रदेश सरकार गंभीरता से काम करे तो बजट का पूरा लाभ हिमाचल को मिल सकता है। केंद्र की भाजपा सरकार ने हमेशा हिमाचल को देने का काम किया है जबकि कांग्रेस ने छीनने का काम किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.