Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मजीठिया जमानत केस में हरसिमरत का दावा : सरकार के आरोप कमजोर

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने बिक्रम सिंह मजीठिया को जमानत मिलने के बाद पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुरबानी की पंक्तियों के साथ एक वकील का वीडियो साझा करते हुए सरकार की कार्रवाई को कठघरे में खड़ा किया।

हरसिमरत कौर बादल द्वारा साझा किए गए वीडियो में वकील ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामलों की कानूनी मजबूती पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि सरकार द्वारा लगाए गए आरोपों में तथ्यात्मक आधार कमजोर था, इसी कारण अदालत ने मजीठिया को जमानत प्रदान की।

हरसिमरत कौर बादल ने पोस्ट में लिखा कि “सच्चाई की जीत हुई है” और मुख्यमंत्री भगवंत मान के आरोप बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने बार-बार छापेमारी की, लेकिन मजीठिया के घर से कोई अवैध संपत्ति या नकदी बरामद नहीं हुई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिस ड्रग्स मामले की बार-बार चर्चा की गई, उसमें न तो कोई नशीला पदार्थ मिला और न ही आरोपों के अनुरूप कोई ठोस सबूत सामने आया।

सांसद ने आगे कहा कि सरकार ने मजीठिया पर 1,000 एकड़ जमीन और 540 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के दावे किए थे, लेकिन अदालत में पेश चालान में सिर्फ 40 करोड़ रुपये का ही जिक्र किया गया। इनमें से भी अधिकांश संपत्तियां मजीठिया या उनके परिवार की नहीं पाई गईं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने लोन, आय और खेती से होने वाली आमदनी को लेकर 6.5 करोड़ रुपये की कटौती दिखाई, लेकिन अदालत में इन दावों को साबित नहीं कर सकी। हरसिमरत कौर बादल का कहना है कि इन्हीं तथ्यों के अभाव में अदालत ने जमानत दी।

इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और मामला राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हर घर तिरंगा अभियान से सजा अंबाला छावनी बस स्टैंड, तिरंगे और रोशनी से बढ़ी खूबसूरती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंबाला छावनी बस स्टैंड को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में तिरंगे लगाए जा रहे हैं और अलग से रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है। बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों के बीच सजावट आकर्षण का केंद्र बनी...

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.