Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल-उत्तराखंड बस हादसा: तीन की मौत, कई घायल, नेताओं ने जताया गहरा दुख

शिमला,3 फरवरी -:हिमाचल प्रदेश के चौपाल से उत्तराखंड के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के समय बस में लगभग 32 यात्री सवार थे।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि शिमला और सिरमौर से HRTC के अधिकारियों की एक टीम को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। इसके साथ ही चौपाल से एसडीएम, डीएसपी और आरटीओ नाहन को भी मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड सरकार से भी समन्वय और सहयोग का आग्रह किया गया है, ताकि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जा सके। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, वहीं स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया गया। 

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि वे शोक संतप्त परिवारों के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने तुरंत दूरभाष के माध्यम से जिला प्रशासन से स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल के स्थानीय प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी मिलते ही वे शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस हादसे को हृदय विदारक करार देते हुए मृतकों के परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने हिमाचल और उत्तराखंड सरकारों से अपील की है कि सभी यात्रियों को हरसंभव सहायता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।

हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत कष्टदाई है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रशासन और सरकार से तत्काल राहत और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतकों और घायलों के समाचार अत्यंत दुखद हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर मौजूद हैं और घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि दुर्घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और सभी पीड़ितों को आवश्यक मदद पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...

कश्मीर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव के आरोप में छह गिरफ्तार

एजेंसी | श्रीनगरजम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रतिबंधित संगठन इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन से कथित संबंधों के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस को संदेह है कि नेटवर्क को सीमा पार से आर्थिक मदद मिली थी। मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 10 और 13 के तहत...

कसौली साहित्य समारोह में फिल्मकार ने साझा किए रचनात्मक सफर के अनुभव

गुरु गोबिंद सिंह की पंक्ति से मिली प्रेरणा: इम्तियाज अली समर न्यूज | कसौलीफिल्मकार इम्तियाज अली ने कहा कि पंजाब से उनका कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं है, लेकिन यहां की संस्कृति और लोगों से उनका भावनात्मक जुड़ाव लगातार गहरा हुआ है। कसौली में आयोजित 15वें खुशवंत सिंह साहित्य समारोह में शुक्रवार शाम बातचीत के दौरान...

खैहरा के निलंबन को सचिन पायलट ने बताया लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला

चंडीगढ़ | कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित किए जाने की आलोचना की है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और पंजाब की जनता की आवाज पर हमला बताया। पायलट ने कहा कि निलंबन, धमकी या दबाव से कांग्रेस विधायकों को राज्य के मुद्दे उठाने...

सस्ते ड्रोन बने अपराधियों व आतंकियों का नया हथियार

एजेंसी | नई दिल्लीकम कीमत और आसानी से उपलब्ध होने वाले ड्रोन अब अपराधियों, तस्करों और सशस्त्र संगठनों के लिए नया साधन बनते जा रहे हैं।दक्षिण-पूर्व एशिया के सात देशों में दर्ज अवैध गतिविधियों के अध्ययन में सामने आया है कि ड्रोन का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की तस्करी, जेलों में प्रतिबंधित सामान पहुंचाने, सुरक्षा बलों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.