Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा बजट सत्र से पहले कांग्रेस का हमला तेज, हुड्डा-अरोड़ा ने बनाई रणनीति

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के आगामी बजट सत्र की तारीख घोषित होते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार को घेरने की तैयारी तेज कर दी है। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा पूर्व स्पीकर एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने साफ कर दिया है कि बजट सत्र के दौरान किसानों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सरकार से तीखे सवाल पूछे जाएंगे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार वित्तीय प्रबंधन में विफल साबित हुई है और लगातार प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ाती जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को विधानसभा में यह बताना होगा कि जब टैक्स वसूली बढ़ रही है, तो फिर राज्य पर कर्ज क्यों बढ़ रहा है।

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट 27 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ बार-बार वादाखिलाफी की है। उन्होंने महिलाओं को 2100 रुपये मासिक देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इसे पूरा करने के बजाय महिलाओं को अलग-अलग वर्गों में बांटकर अपमानित किया।

हुड्डा ने किसानों के मुद्दे पर कहा कि सरकार ने यूरिया के बैग का वजन लगातार घटा दिया है। पहले 50 किलो मिलने वाला यूरिया अब 40 किलो और फिर 37 प्रतिशत नाइट्रोजन तथा 17 प्रतिशत सल्फर के नए फार्मूले के साथ दिया जा रहा है, लेकिन कीमत अब भी 254 रुपये ही रखी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को फसल का एमएसपी नहीं मिल रहा और उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही।

विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में जलभराव, बर्बाद फसलों का मुआवजा, स्कूलों में शिक्षकों की कमी और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे भी कांग्रेस प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं और संगठित गिरोहों पर सरकार की पकड़ कमजोर होती जा रही है।

अरोड़ा ने भाजपा की आंतरिक गुटबाजी पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि इस बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर बड़ा टकराव देखने को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.