Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की शरण में सरकार, संवैधानिक समयसीमा बनी विवाद की जड़

शिमला, समर न्यूज़ ब्यूरो-:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलचल और तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद अब राज्य सरकार ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सरकार ने हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 30 अप्रैल तक पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा था कि पंचायत चुनाव संविधान में तय प्रावधानों के अनुसार समय पर कराए जाएं। अदालत ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243-ई का पालन अनिवार्य है। इस अनुच्छेद के तहत पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है और कार्यकाल समाप्त होने से पहले चुनाव कराना संवैधानिक जिम्मेदारी है।हाईकोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि राज्य आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत जारी आदेश संविधान से ऊपर नहीं हो सकते। अदालत के अनुसार, किसी भी प्रशासनिक या आपात आदेश के आधार पर संवैधानिक जनादेश को टाला नहीं जा सकता। इसी आधार पर अदालत ने चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए थे।हालांकि राज्य सरकार का तर्क है कि मौजूदा परिस्थितियों और प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए चुनाव कराना व्यावहारिक रूप से कठिन है। इसी को आधार बनाकर सरकार ने अब सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट के रुख पर अब यह तय होगा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव तय समयसीमा में होंगे या नहीं.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.