Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क हादसे की चपेट में, ड्राइवरों पर रेसिंग का शक

गुरदासपुर |  दीनानगर–बहरामपुर रोड पर दीनानगर के एक नामी निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे, लेकिन दीवार से टकराने के बाद बच्चों में डर और अफरा-तफरी फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घने कोहरे के बावजूद दो स्कूल बसों के ड्राइवर आपस में रेसिंग कर रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ। बच्चों की सुरक्षा को जोखिम में डालने की इस घटना ने अभिभावकों में गहरी नाराजगी और चिंता पैदा कर दी है। स्कूल प्रशासन ने फिलहाल कैमरे के सामने कोई टिप्पणी देने से परहेज किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने संबंधित निजी स्कूल के प्रबंधन से बातचीत की। स्कूल ने दावा किया कि बस की असंतुलन की वजह सामने से आ रही कार से टक्कर से बचने का प्रयास था।

परंतु सीसीटीवी फुटेज जांच में इस दावे को सही ठहराया नहीं जा सका। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में ड्राइवर या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिकी अदालत ने पन्नू को दी डोभाल को कानूनी नोटिस भेजने की अनुमति

एजेंसी | न्यूयॉर्क अमेरिका की न्यूयॉर्क स्थित एक अदालत ने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर दीवानी मुकदमे में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने पन्नू को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व प्रमुख समंत गोयल को दिल्ली की भारतीय अदालतों के माध्यम से कानूनी...

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का पूर्व मंत्री लालजीत सिंह का ऐलान

{सोशल मीडिया पर दी जानकारीसमर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भुल्लर ने सामाजिक माध्यम पर एक...
Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

सोनिया गांधी का प्रधानमंत्री पद ठुकराना त्याग और देश के प्रति समर्पण का उदाहरण

Summer express, शिमला, संजू| मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर कहा कि यह एक महिला के साहस, संघर्ष, त्याग और देश के प्रति समर्पण की कहानी है।नरेश चौहान...

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 2026 में 51 तस्कर PIT-NDPS एक्ट के तहत किए निरुद्ध

summer express, शिमला, संजू | हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आदतन नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने PIT-NDPS अधिनियम, 1988 के तहत आठ और आदतन नशा तस्करों को निरुद्ध किया है। इन सभी को तीन महीने की अवधि के लिए मॉडल सेंट्रल जेल...

छठ महापर्व से पहले अंबाला कैंट स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रेलवे की तैयारियों की खुली पोल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। छठ महापर्व नजदीक आते ही बिहार और पूर्वांचल जाने वाले प्रवासी यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों का रुख कर रहे हैं, लेकिन रेलवे की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.