Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनाली में सैलानियों के बीच झगड़ा,पुलिस ने की कार्रवाई की अपील

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बीते दिन बर्फबारी के बाद सैलानियों की भीड़ बढ़ गई है। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं और दूर-दूर से लोग बर्फ का नज़ारा देखने के लिए यहां पहुंच रहे हैं। इसके चलते शाम के समय माल रोड पर भी सैलानी घूमने का आनंद लेने आते हैं।हालांकि, रोजमर्रा की भीड़ के बीच कुछ सैलानी आपस में विवाद कर बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार देर शाम सामने आया। 

जानकारी के अनुसार, माल रोड पर दो समूहों के बीच किसी छोटी सी बात पर बहस हो गई, जो कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गई। स्थानीय लोग और अन्य सैलानी इस मारपीट के कारण परेशान हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर टीम भेजी गई, लेकिन तब तक झगड़े में शामिल सैलानी वहां से भाग चुके थे। स्थानीय व्यापारी इस घटना से चिंतित हैं और उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। व्यापारी राजीव कुमार, कुंदन शर्मा और सुरेश का कहना है कि माल रोड पर सैलानी शाम के समय घूमते हैं, जिससे कारोबार को फायदा भी होता है। लेकिन हाल के समय में यहां हिंसक झगड़े बढ़ गए हैं, जो अन्य सैलानियों और स्थानीय व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि माल रोड और आसपास के इलाकों में पुलिस की गश्त लगातार जारी है। कानून को अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सैलानियों से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्वक मनोरंजन करें और किसी तरह की हिंसा में शामिल न हों।पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए शाम के समय गश्त और बढ़ाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...

हरियाणा की शर्मिला धनखड़ ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता पैरा एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण

Summer express, चंडीगढ़ | हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की बेटी शर्मिला धनखड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। छितरौली गांव की रहने वाली शर्मिला ने महिलाओं की शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में 9.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.