Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में 33 मुख्य शिक्षक केंद्रीय मुख्य शिक्षक पद पर पदोन्नत, आदेश जारी

हमीरपुर,अरविन्द-:प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने जिले भर के 33 मुख्य शिक्षकों को पदोन्नत कर केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पद पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। प्रमोशन सूची जारी होते ही शिक्षकों में संतोष और खुशी का माहौल देखा गया.

शिक्षा विभाग द्वारा यह पदोन्नति निर्धारित मापदंडों के आधार पर की गई है। जिन शिक्षकों ने जेबीटी के रूप में न्यूनतम 10 वर्षों का कार्यकाल तथा मुख्य शिक्षक के तौर पर तीन वर्षों की सेवा पूरी कर ली थी, उन्हें इस पदोन्नति का लाभ दिया गया है। विभाग के इस कदम से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि शैक्षणिक प्रशासन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वहीं शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि जिला हमीरपुर के 33 मुख्य शिक्षकों को केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है और उनकी तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदोन्नत शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पांच दिन के भीतर अपने-अपने संबंधित विद्यालयों में ज्वाइनिंग सुनिश्चित करें।शिक्षा उपनिदेशक ने यह भी कहा कि विभाग समय-समय पर नियमों के अनुसार पदोन्नतियां करता रहेगा, ताकि योग्य और अनुभवी शिक्षकों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.