Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बबेली में स्थानीय युवक पर हमला, ग्रामीणों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा-:जिला कुल्लू के बबेली में हाल ही में बाहरी युवकों द्वारा स्थानीय युवक के साथ मारपीट की घटना हुई। पीड़ित युवक को अब गोली मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय महिला मंडल, युवक मंडल और ग्रामीणों ने ढालपुर में एसपी कुल्लू मदनलाल से मुलाकात की और सुरक्षा बढ़ाने तथा अपराधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

नेहरू युवक मंडल के अध्यक्ष विक्रांत ने बताया कि पिछले दिनों भी बाहर से आए युवकों द्वारा स्थानीय युवक के साथ मारपीट की गई और उसे चोटें आईं। आरोपियों द्वारा अब धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। बबेली में रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय युवा रोजगार कमा रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं से इलाके में अशांति फैल रही है।स्थानीय महिला सुनीता नेगी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से महिलाओं और बच्चों के बीच डर बढ़ गया है। उन्होंने एसपी से मांग की कि मारपीट करने वाले युवकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।बबेली महिला मंडल की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा कि मारपीट और धमकियों की घटनाओं से पूरे इलाके में डर फैला हुआ है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि आरोपी युवकों को बुलाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.