Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार करेगी विमान-हेलिकॉप्टर बेड़े का अपग्रेडेशन, टेंडर जारी

चंडीगढ़। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद हरियाणा सरकार ने अपने वीआईपी विमान और हेलिकॉप्टरों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार अब अपने विमान-हेलिकॉप्टर बेड़े को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने और सुरक्षा मानकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाने की तैयारी में जुट गई है।

इसी क्रम में हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने अपडेटेड तकनीकी मैनुअल तैयार कराने के लिए कंपनियों से टेंडर मांगे हैं। विभाग ऐसी अनुभवी कंपनियों को प्राथमिकता देगा, जिन्होंने भारत में एयर ऑपरेटरों को पहले भी सेवाएं दी हों और जिन्हें DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) व BCAS (नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो) से मैनुअल अप्रूवल का अनुभव हो।

सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के विमानों के संचालन, सुरक्षा और रखरखाव से जुड़े सभी नियम नवीनतम दिशानिर्देशों के अनुरूप हों। विभाग ने बताया कि सरकार अपने विमानों VT-HRY, VT-HYR और VT-HCA के लिए परफॉर्मेंस बेस्ड नेविगेशन (PBN) जैसी आधुनिक नेविगेशन प्रणाली लगाने की योजना पर काम कर रही है। इससे खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के दौरान भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग संभव हो सकेगी।

इसके अलावा सरकार ने ऑपरेशन मैनुअल, फ्लाइट सेफ्टी मैनुअल और सिक्योरिटी मैनुअल को भी नए सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरी तरह अपडेट करने का फैसला लिया है।

साथ ही, विमानों के रखरखाव और निगरानी के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों की नियुक्ति की जाएगी, जो न केवल तकनीकी दस्तावेज तैयार करेंगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगी कि हर पुर्जा और सुरक्षा प्रक्रिया उच्चतम मानकों के अनुरूप हो।

इस योजना में सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) लागू करने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि संभावित तकनीकी खतरे पहले ही पहचानकर रोके जा सकें। हरियाणा सरकार का यह कदम भविष्य में किसी भी संभावित दुर्घटना से बचाव के लिए अहम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.