Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में रिश्वत केस: जिला परिषद सदस्य व पार्षद प्रतिनिधि को 7-7 साल की सजा

कैथल। हरियाणा के कैथल जिले से भ्रष्टाचार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में जिला परिषद सदस्य विक्रमजीत सिंह और पार्षद प्रतिनिधि भारत हरसौला को दोषी करार देते हुए दोनों को सात-सात साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट के इस फैसले के बाद जिले की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, विक्रमजीत सिंह 2022 में हुए चुनाव में जिला परिषद सदस्य चुना गया था। चुनाव जीतने के बाद उस पर विकास कार्यों के बिल पास कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप लगा। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विक्रमजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

10 प्रतिशत कमीशन की मांग का आरोप

मामले में सामने आया कि जींद निवासी ठेकेदार विजेंद्र से विकास कार्यों के बिल पास कराने की एवज में दोनों आरोपी लगातार 10 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। ठेकेदार के अनुसार, दोनों पार्षदों के वार्डों में वाटर कूलर और वाटर टैंक लगाने का कार्य चल रहा था, जिसकी कुल लागत करीब 30 लाख रुपये थी। इसी काम के भुगतान को मंजूरी देने के बदले रिश्वत की डिमांड की जा रही थी।

एक लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। बताया गया कि करनाल रोड पर शुगर मिल से कुछ दूरी पर कार में दोनों आरोपियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसके बाद केस अदालत में चला और सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए सात-सात साल की सजा सुनाई।

यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है कि रिश्वतखोरी करने वालों को कानून किसी भी कीमत पर बख्शने वाला नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.