Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एअर इंडिया ने ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच पर दी सफाई

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने अपने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच (FCS) को लेकर उठे सवालों पर सफाई देते हुए कहा है कि उसके बेड़े में शामिल सभी ऑपरेशनल ड्रीमलाइनर विमानों में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा जांच और एहतियाती निरीक्षण के बाद फ्यूल कंट्रोल स्विच को लेकर कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है।

दरअसल, हाल ही में यूके सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने एयर इंडिया से यह सवाल किया था कि एक ड्रीमलाइनर विमान लंदन से उड़ान भरने के बाद संभावित खराब फ्यूल कंट्रोल स्विच की शिकायत के बावजूद कैसे ऑपरेट किया गया। इस मामले को गंभीर मानते हुए CAA ने एयरलाइन से विस्तृत जवाब मांगा था।

यह मुद्दा इसलिए भी चर्चा में आया क्योंकि कुछ महीने पहले अहमदाबाद में हुए AI171 ड्रीमलाइनर हादसे के बाद भी फ्यूल कंट्रोल स्विच की भूमिका को लेकर सवाल उठे थे। उस दुर्घटना में 260 लोगों की मौत हुई थी, जिससे विमान सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई थी।

CAA ने एयर इंडिया को चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो एयरलाइन और उसके बोइंग 787 बेड़े के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई हो सकती है।

एअर इंडिया ने कहा कि उसने संबंधित विमान को एहतियात के तौर पर ग्राउंड कर दिया था, क्योंकि पायलट ने लैंडिंग के दौरान स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी थी। एयरलाइन के अनुसार, फ्यूल कंट्रोल स्विच इंजन तक ईंधन की सप्लाई को नियंत्रित करता है और इसका सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है।

एयर इंडिया ने यह भी कहा कि वह CAA के निर्देशों के अनुसार क्रू मेंबर्स के लिए ऑपरेशन प्रक्रिया को दोबारा सर्कुलेट करेगी और यूके रेगुलेटर को पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.