Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

“अगर कार्रवाई करनी है तो मेरे खिलाफ करो, पर्चा दर्ज करो” :  सुखबीर सिंह बादल

पंजाब । पंजाब में 328 पावन स्वरूपों के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल गुरुवार को पार्टी की पूरी कोर कमेटी के साथ पंजाब के डीजीपी कार्यालय पहुंचे और दफ्तर के अंदर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की कार्रवाई करनी है तो सीधे उनके खिलाफ की जाए।

सुखबीर सिंह बादल ने डीजीपी से बातचीत में कहा कि वह खुद अपनी गिरफ्तारी देने आए हैं। उन्होंने कहा, “अगर मेरे खिलाफ केस बनता है तो मेरे ऊपर पर्चा दर्ज करो और जांच करो। हम यहां से नहीं जाएंगे।” अकाली दल प्रमुख ने साफ किया कि जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी की पूरी लीडरशिप डीजीपी कार्यालय में मौजूद रहेगी।

AAP सरकार पर लगाए आरोप

धरने के दौरान सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार 328 पावन स्वरूपों के मामले में एसआईटी का गठन कर इसे बहाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि इस जांच की आड़ में साजिश के तहत उनके निजी कारोबार को निशाना बनाया जा रहा है और झूठे मामले दर्ज करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम उनके अकाउंटेंट और उनके परिवार को परेशान कर रही है, जबकि उनका शिरोमणि कमेटी से कोई सीधा संबंध नहीं है।

मुझ पर कार्रवाई करो, दूसरों को परेशान मत करो”

सुखबीर बादल ने दो टूक कहा कि सरकार को जो भी करना है, वह उनके खिलाफ करे, लेकिन निर्दोष लोगों को बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि अकाली दल दबाव में आने वाला नहीं है और सत्य सामने लाने के लिए पार्टी पूरी तरह संघर्ष करेगी।

डीजीपी कार्यालय के अंदर धरना दिए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.