Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

कांगड़ा, 5 फरवरी-:तकनीकी खामी और बैंकिंग सुरक्षा में लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सिम कार्ड बंद होने का फायदा उठाकर एक खाताधारक की सावधि जमा (एफडी) तुड़वाकर लाखों रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित रविकांत का आरोप है कि सिम कार्ड बंद होने के कारण उन्हें बैंक लेन-देन से जुड़े कोई भी अलर्ट मैसेज प्राप्त नहीं हो सके, जिससे उन्हें समय रहते इस धोखाधड़ी की जानकारी नहीं मिल पाई।

रविकांत ने बताया कि किसी कारणवश उनका मोबाइल फोन और सिम कार्ड लगभग दो दिनों तक बंद रहा। इस दौरान बैंक से संबंधित कोई भी ट्रांजेक्शन अलर्ट उनके मोबाइल पर नहीं आ सका। जब दो दिन बाद फोन और सिम दोबारा चालू हुए, तो मोबाइल पर आए मैसेज देखकर वे हैरान रह गए। संदेश में जानकारी दी गई थी कि उनकी करीब सात लाख रुपये की एफडी ब्याज सहित तोड़ दी गई है और राशि खाते से निकाल ली गई है।पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर संबंधित बैंक से संपर्क किया, लेकिन वहां से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बैंक की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रविकांत ने इसे गंभीर लापरवाही बताया है।न्याय की मांग करते हुए रविकांत ने अब इस मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक देहरा कार्यालय और साइबर क्राइम सेल में दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि बिना उनकी जानकारी और अनुमति के एफडी तोड़ना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि एक सुनियोजित साइबर अपराध भी हो सकता है।

इस मामले में एसपी देहरा मयंक चौधरी ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर साइबर एंगल से भी मामले की पड़ताल की जाएगी और यदि किसी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.