Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सनरूफ व खिड़की से बाहर निकलकर पर्यटक युवतियों की मस्ती,पुलिस ने काटा 3500 का चालान

मंडी, धर्मवीर -:चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मस्ती के बहाने बाहरी राज्यों के पर्यटकों की हुड़दंगबाजी लगातार जारी है। ताजा मामले में सुंदरनगर के पास पर्यटकों की लापरवाही सामने आई है। जिसमें हाईवे पर चलती गाड़ी से बाहर निकलकर युवतियों के मस्ती करने पर पुलिस ने वाहन चालक का 3500 का चालान काटा है। स्थानीय लोगों द्वारा पर्यटकों की इस लापरवाही का वीडियो सांझा करने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। युवतियों की मस्ती का है यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज यूपी नंबर की पर्यटक कार में सवार दो युवतियां सुंदर नगर के पास हाईवे पर चलती गाड़ी से बाहर निकलकर शोर-शराबा कर रही थीं। वायरल वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा कि एक युवती सुनरूफ तो दूसरी युवती खिड़की से बाहर निकली हुई है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुंदरनगर पुलिस ने पुंघ नाके पर संबंधित वाहन को रोका। जांच में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 व 194 बी (1) के तहत 3500 रुपये का चालान काटा और सभी को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि देवभूमि में इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर पर्यटकों का चालान काटा गया है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले सभी पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन उन्हें यहां की सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने पर्यटकों से सावधानी से वाहन चलाने व किसी भी प्रकार की हुडगंग न करने की अपील की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.