Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से हिमाचल की आर्थिक हालत खराब,विकास कार्य ठप: सतपाल सत्ती

शिमला, संजू-:राज्य सचिवालय शिमला में आयोजित विधायक प्राथमिकता बैठक के पहले दिन ऊना, हमीरपुर और सिरमौर जिलों के विधायकों ने पहले चरण में भाग लिया। बैठक के बाद ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण हिमाचल प्रदेश गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुके हैं।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते विधायकों की प्राथमिकता वाले कार्यों की डीपीआर सही तरीके से नहीं बनाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहली बार विधायक क्षेत्र विकास निधि को भी बंद कर दिया गया है और बीते एक साल में केवल दो किस्तें ही जारी की गई हैं। इसके अलावा विधायक ऐच्छिक निधि भी नहीं दी जा रही, जिससे जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में कोई काम नहीं कर पा रहे हैं।भाजपा विधायक ने कहा कि सरकार के पास हर मुद्दे पर पैसों की कमी का स्थायी बहाना है। भुगतान न होने के कारण ठेकेदारों ने कई तैयार भवनों को सरकार को सौंपने से इनकार कर दिया है, जिससे विकास परियोजनाएं अधर में लटकी हुई हैं। सत्ती ने दावा किया कि बैठक में कांग्रेस के कुछ विधायकों ने भी विकास कार्य न हो पाने की समस्या को स्वीकार किया है।उन्होंने कहा कि विपक्ष के विधायकों की लगातार अनदेखी की जा रही है और सरकार का ध्यान सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रह गया है। सतपाल सत्ती ने स्पष्ट किया कि बैठक के दौरान उन्होंने इन सभी मुद्दों को मजबूती से उठाया है और सरकार से जवाब मांगा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भारी बारिश के अलर्ट के बीच जारी केदारनाथ यात्रा, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता

Summer express, रुद्रप्रयाग | उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार सुबह रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद मौसम में कुछ समय के लिए सुधार देखने को मिला, जिससे केदारनाथ धाम की यात्रा सामान्य रूप से जारी रही। मौसम साफ होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। हालांकि,...

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.