Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, RBI ने रेपो रेट 5.25% पर रखा बरकरार

नई दिल्ली  | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में बनी हुई है और लगातार सुधार की दिशा में आगे बढ़ रही है। मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर यथावत रखने का फैसला किया है।

गवर्नर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर करीब 7.4 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जल्द ही जीडीपी और महंगाई जैसे प्रमुख आंकड़ों के आकलन के लिए नई सांख्यिकीय श्रृंखला (New Series) लागू की जाएगी। इससे देश के मैक्रोइकोनॉमिक संकेतकों की रिपोर्टिंग पहले से अधिक सटीक और पारदर्शी हो सकेगी।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए पूरे साल का जीडीपी अनुमान अप्रैल में होने वाली मौद्रिक नीति बैठक तक टाल दिया है। केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि नई जीडीपी सीरीज लागू होने के बाद ही आगामी वित्त वर्ष के लिए ग्रोथ प्रोजेक्शन जारी किया जाएगा।

हालांकि, आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए विकास दर अनुमान को 7.3 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया है। तीसरी तिमाही (Q3 FY26) के लिए ग्रोथ अनुमान 7 फीसदी पर बरकरार रखा गया है, जबकि चौथी तिमाही में 6.5 फीसदी वृद्धि की उम्मीद जताई गई है।

इसके अलावा, आरबीआई ने FY27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के लिए विकास दर अनुमान को 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 6.9 फीसदी और दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के लिए 6.8 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी कर दिया है।

गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि आर्थिक वृद्धि को गति देने में सकल मूल्य वर्धन (GVA) की भूमिका अहम होगी और इसकी वृद्धि दर करीब 7.3 फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सेवा क्षेत्र इस मजबूती का मुख्य आधार बना रहेगा। साथ ही विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं, जिससे आगे के महीनों में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आरबीआई गवर्नर ने भरोसा जताया कि मजबूत घरेलू मांग और सकारात्मक आर्थिक संकेतक यह साबित करते हैं कि भारत अपनी आंतरिक ताकत के दम पर बाहरी झटकों का सामना करने में सक्षम है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में 29 से 31 अक्टूबर तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है परेशानी

Summer express, अमृतसर। पंजाब में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 28 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद 29, 30 और 31 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, तेज हवाओं और...

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया

Summer express,नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पत्रकार आशुतोष नेगी का बयान दर्ज किया है। जांच एजेंसी इस मामले में एक कथित वीआईपी की भूमिका और उससे जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। इसी सिलसिले में पत्रकार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया था। आशुतोष...

गद्दी समुदाय की छह उपजातियों को पहचान दिलाने का मुद्दा उठाएगा एसटी मोर्चा, जनजातीय विकास पर शाहपुर में होगी चर्चा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भाजपा अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्ना लाल रावत ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनजातीय समुदायों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों से जुड़े लंबित मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। विशेष रूप से जिला कांगड़ा में गद्दी समुदाय...

होडल में कांग्रेस का प्रदर्शन :दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

Summer express, सुंदर कुंडू, होडल। हरियाणा के होडल स्थित स्थानीय अंबेडकर भवन में कांग्रेस की ओर से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस...

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास अडानी के विज्ञापन बैनरों पर विवाद, महिला कांग्रेस ने उठाए सवाल

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर परिसर के बाहर और आसपास अडानी के विज्ञापन वाले बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला कांग्रेस ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेत्री सीमा हुड्डा ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.