Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा-एनसीआर में बदला मौसम, ठंड-कोहरे से राहत के संकेत

हिसार। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम धीरे-धीरे करवट लेता नजर आ रहा है। कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का लंबा दौर अब लगभग समाप्ति की ओर है। फरवरी की शुरुआत के साथ ही तापमान में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे मौसम में नरमी आने लगी है।

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन और रात के तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गए हैं और आने वाले दिनों में ठंड का असर और कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में हल्की गर्मी का एहसास होने लगेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ केवल पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित रहेंगे, ऐसे में हरियाणा-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। इस बदलाव से दिन के समय मौसम अधिक सुहावना रहने की उम्मीद है।

कोहरे से मिलेगी राहत

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन डागर के अनुसार हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में कोहरा व शीतलहर का प्रभाव तेजी से कम हो रहा है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के चलते दृश्यता में सुधार देखा जा रहा है और घने कोहरे की स्थिति फिलहाल नहीं बन रही है। शीत दिवस और पाला जमने जैसी परिस्थितियां भी लगभग समाप्त हो चुकी हैं। हालांकि मौसम शुष्क बने रहने के कारण कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिहानी गांव में बारिश का कहर, मंदिर पर गिरा भारी मलबा; मकान और गोशाला भी खतरे की जद में

Summer express/सोलन, भूपेंद्र- :उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत चायल के मिहानी गांव में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर एक घर के साथ स्थित मंदिर के ऊपर जा गिरा। मलबे की चपेट में आने से मंदिर को काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.