Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तहबाजारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट के उल्लंघन का लगाया आरोप

शिमला, संजू-: रेहड़ी फड़ी और तयबजारी यूनियन से जुड़े सीटू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति कार्यालय के बाहर तहबाजारियों को उजाड़ने के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग ग्यारह बजे सीटू कार्यकर्ता समरहिल चौक पर इकट्ठा हुए और रैली के रूप में कुलपति कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक जारी रहा, जिसमें सैकड़ों तहबाजारी शामिल हुए।

प्रदर्शन के बाद यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति  महावीर सिंह से मिला और उजाड़े गए तहबाजारियों को पुनः बसाने की मांग की। कुलपति ने आश्वासन दिया कि प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें बनाकर प्राथमिकता के आधार पर तहबाजारियों को आवंटित किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, जिला सचिव विवेक कश्यप, रामप्रकाश, दलीप सिंह, प्रताप चौहान, पवन कुमार, अमित कुमार और तुलसी राम शामिल थे।कुलपति कार्यालय पर हुए प्रदर्शन को विजेंद्र मेहरा, विवेक कश्यप, प्रताप चौहान, दलीप सिंह, वीरेंद्र लाल, सीताराम, पंकज शर्मा, महक सिंह, उजागर सिंह, सन्नी सिकटा, पवन कुमार, आशीष कुमार और अमन कुमार ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 और वर्ष 2007 में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बनी स्ट्रीट वेंडर्स पॉलिसी को लागू करवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।उन्हें आरोप है कि शिमला के समरहिल स्थित विश्वविद्यालय परिसर से तहबाजारियों को गैरकानूनी तरीके से हटाया जा रहा है, उन्हें दूसरी जगह बसाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। यह स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट 2014 का उल्लंघन है। उन्होंने मांग की कि तहबाजारियों को तंग करना बंद किया जाए और स्ट्रीट वेंडर्स एक्ट को पूरी तरह लागू किया जाए।

साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने चेताया कि अगर तहबाजारियों की बेदखली तुरंत बंद नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 के तहत व्यापार और जीवन के अधिकार का लगातार हनन किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.