Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

500 वर्षों बाद देव बाला टीका को मिली नई देहुरी, 60 लाख की लागत से भव्य लकड़ी मंदिर की प्रतिष्ठा

मंडी, धर्मवीर-:सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत निहरी तहसील के कमांद गांव में स्थित देव बाला टीका की नई देहुरी यानी नए मंदिर की मंगलवार को विधिवत प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र भर से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मंदिर कमेटी के अनुसार देव बाला टीका की नई देहुरी का निर्माण लगभग 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद किया गया है। यह स्थान देवता का मूल निवास स्थल माना जाता है, जिसे स्थानीय बोली में देहुरी कहा जाता है। इससे कुछ दूरी पर देवता का भंडार स्थित है, जहां देवता का रथ रखा जाता है। इससे पूर्व यहां एक छोटा सा मंदिर मौजूद था, जो वर्षों तक लोगों की आस्था का केंद्र बना रहा, लेकिन अब उसी स्थान पर भव्य और आकर्षक मंदिर का निर्माण किया गया है।

देव बाला टीका के कटवाल खेम राज ने बताया कि मंदिर निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। यह संपूर्ण धनराशि क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा जनसहयोग से एकत्र की गई है। मंदिर का निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, जो अब पूर्ण होकर तैयार हो चुका है। मंदिर का निर्माण पारंपरिक शैली में लकड़ी से किया गया है, जिस पर स्थानीय कारीगरों द्वारा की गई बारीक और भव्य नक्काशी श्रद्धालुओं का मन मोह लेती है।

देव बाला टीका के गुर गंगा राम ने जानकारी देते हुए बताया कि देव बाला टीका, मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग के ज्येष्ठ पुत्र हैं। इन्हें विशेष रूप से रोगों से मुक्ति दिलाने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि यह वरदान उन्हें अपने पिता से प्राप्त हुआ है।उन्होंने बताया कि देव बाला टीका के प्रति न केवल क्षेत्र के लोगों, बल्कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था है। श्रद्धालु सच्चे मन से देवता के दरबार में जो भी कामना करते हैं, वह पूर्ण होती है। मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों, देव नृत्य और धार्मिक अनुष्ठानों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.